Table tennis news : चिन्मया विद्यालय व कारमेल की टीम बनी चैंपियन

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक-बालिक टीम वर्ग के नॉकआउट मुकाबले खेले गये.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक-बालिक टीम वर्ग के नॉकआउट मुकाबले खेले गये. बालिका वर्ग के फाइनल में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की टीम ने जुस्को स्कूल कदमा को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में कारमेल जूनियर कॉलेज की ए टीम ने जेपीएस बारीडीह को 3-1 से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. छह मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सोमवार से बालक-बालिका वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबले की शुरुआत होगी. टूर्नामेंट में 17 स्कूल के 113 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >