31 अक्टूबर को ही क्यों मने दीपावली, धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के पुरोहितों ने बताया, जानें कब है धनतेरस

Diwali Date: त्रयोदशी 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 30 अक्टूबर को अपराह्न 1: 04 बजे तक है. अमावस्या 31 को अपराह्न 3:12 से 1 नवंबर की शाम 5:13 बजे तक है.

Diwali|Deepawali 2024 Date|Dhanteras Date|जमशेदपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर में हुई धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ की बैठक में खाता-बही खरीदने, धनतेरस रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली), दीपावली आदि के मुहूर्त पर शास्त्रीय निर्णय लिये गये. सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि धनतेरस और दीपावली प्रदोष व्यापिनी पर्व है. काली पूजन मध्य रात्रि में ही होती है. मध्य रात्रि में अमावस्या का होना अनिवार्य है.

31 अक्टूबर को अपराह्न 3:13 से 1 नवंबर की शाम 5:13 बजे तक अमावस्या

इस वर्ष त्रयोदशी 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 30 अक्टूबर को अपराह्न 1: 04 बजे तक है. अमावस्या 31 अक्टूबर को अपराह्न 3:12 से एक नवंबर की संध्या 5:13 बजे तक है. 31 अक्टूबर की मध्य रात्रि में अमावस्या रहने के कारण आचार्य द्वारा निर्णय लिया गया कि 29 अक्टूबर को धनतेरस और 31 अक्टूबर को दीपावली और काली पूजा मानना शास्त्र सम्मत है.

24 अक्टूबर को खाता-बही खरीदना श्रेष्ठ

संघ के अध्यक्ष पंडित विपिन झा ने बताया कि अहोई अष्टमी (गुरुपुष्य योग) 24 अक्टूबर की सुबह 6:15 से 25 अक्टूबर की सुबह 7:39 बजे तक है. इसी मुहूर्त में खाता-बही, बसना, कलम-दवात और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति आदि की खरीदारी करनी चाहिए.

धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के पुरोहितों की बैठक.

फुलझड़ियों के साथ मनाएं दीपावली

इस दिन शुभ की चौघड़िया प्रातः 6:15 से 7:02 बजे तक, चर की चौघड़िया सुबह 9:54 से 11:20 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त 10:57 से 11:45 तक, लाभ और अमृत की चौघड़िया पूर्वाह्न 11:20 से अपराह्न 2:12 तक है. संध्या काल शुभ की चौघड़िया अपराह्न 3:38 से 5:03 बजे तक और अमृत की चौघड़िया अपराह्न 5:03 से 6:38 बजे तक है. उपरोक्त चौघड़िया में खाता-बही खरीदना श्रेष्ठ रहेगा. उन्होंने बताया कि दीपावली आपसी भाईचारा और प्रदूषण तथा सुरक्षा का ध्यान रखते हुए फुलझड़ियों के साथ मनाना चाहिए.

धन त्रयोदशी और दीपावली पर्व में प्रदोष का योग शुभ

संघ के सचिव उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि धन त्रयोदशी और दीपावली पर्व में प्रदोष का प्राप्त होना आवश्यक है. अतः भ्रम में न पड़ते हुए बतायी गयी तिथि के अनुसार धनतेरस और दीपावली मनाएं. इस दौरान पंडित मुन्ना पांडे, सत्येंद्र पांडे, रमेश कुमार उपाध्याय, सुधीर कुमार झा, जितेंद्र पांडे, प्रमोद कुमार पांडे, मनीष पाठक, गंगा ओझा व अन्य मौजूद रहे.

Also Read

इस माह के व्रत-त्योहार : दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास को समर्पित महीना कार्तिक कल से

Karwa Chauth: करवा चौथ पर रांची में सिल्क शरारा, लाल अनारकली और लहंगा विद डिजाइनर क्रॉप टॉप का ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >