jamshedpur news : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को मछुआ बस्ती में शनिवार रात गाना बजाने को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर चापड़ से हमला कर घायल कर दिया गया था. घायल छोटू नाग की हालत गंभीर होने पर रविवार को उसकी पीठ का ऑपरेशन किया गया, जबकि मनोज नाग और सुनीता नाग की स्थिति में सुधार है. पुलिस ने टीएमएच अस्पताल में घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, बर्थडे पार्टी में गाना बजाने पर पुलिस कार्रवाई के बाद छोटू नाग और बबलू मछुआ के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के शक में बबलू मछुआ, कृष्णा मछुआ समेत अन्य लोगों ने छोटू और उसके परिजनों पर चापड़-भुजाली से हमला कर दिया.
jamshedpur news : छोटू नाग की पीठ का हुआ ऑपरेशन, पुलिस ने दर्ज किया बयान
एक ही परिवार के तीन लोगों पर चापड़ से हमला कर घायल करने का मामला

जमशेदपुर (फाइल फोटो)