गोलमुरी : यौन शोषण और धोखा देकर दूसरी शादी करने का केस दर्ज

गोलमुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सुमित नायक उर्फ सुमित कर्मकार और सीमा नायक के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि सुमित नायक शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ यौन शोषण किया. फिर दहेज की मांग कर उससे शादी की.

जमशेदपुर :

गोलमुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सुमित नायक उर्फ सुमित कर्मकार और सीमा नायक के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि सुमित नायक शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ यौन शोषण किया. फिर दहेज की मांग कर उससे शादी की. शादी करने के बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगा. कुछ माह से सुमित महिला से अलग रहने लगा. उसके बाद उसे जानकारी मिली कि उसने धोखा देकर दूसरी शादी भी कर ली. जिसके बाद महिला ने कोर्ट में केस दर्ज कराया. कोर्ट के आदेश पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. महिला के अनुसार पूरा घटनाक्रम 10 जनवरी 2024 से अबतक का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >