Jamshedpur News : बारीगोड़ा ग्रामसभा ने असामाजिक तत्वों को 24 घंटे के अंदर चहारदीवारी हटाने का दिया अल्टीमेटम

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 24 May 2026 1:45 AM

विज्ञापन

बारीगोड़ा-डुंगरीटोला में माझी बाबा रमेश मुर्मू की अध्यक्षता में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में असामाजिक तत्वों के द्वारा नंदो भूमिज की रैयती जमीन को घेरे जाने पर विरोध जताया गया.

विज्ञापन

-बारीगोड़ा-डुंगरीटोला के नंदो भूमिज की जमीन पर असामाजिक तत्वों के द्वारा घेराबंदी किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

-शनिवार को डुंगरीटोला में माझी बाबा की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा

Jamshedpur News :

बारीगोड़ा-डुंगरीटोला में माझी बाबा रमेश मुर्मू की अध्यक्षता में शनिवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में असामाजिक तत्वों के द्वारा नंदो भूमिज की रैयती जमीन को घेरे जाने पर विरोध जताया गया. ग्रामसभा ने फैसला लिया कि असामाजिक तत्व 24 घंटे के अंदर चहारदीवारी को हटा लें, अन्यथा रविवार को ग्रामसभा घेराबंदी को तोड़ने को मजबूर होंगे. ग्रामसभा के बाद परसुडीह थाना को असामाजिक तत्वों के द्वारा रैयती जमीन पर घेराबंदी किये जाने की जानकारी दे दी गयी है.

इसके साथ ही जमशेदपुर अंचल कार्यालय को भी लिखित जानकारी दे दी गयी है. माझी बाबा रमेश मुर्मू ने बताया कि जमीन नंदो भूमिज की है. जिसका खाता-नंबर-179 और प्लॉट संख्या-4 व 5 है. पिछले तीन दिनों से किसी के द्वारा चहारदीवारी करायी जा रही है. नंदो भूमिज ने इसकी शिकायत ग्रामसभा से की है. गांव में पारंपरिक व्यवस्था है. गांव में किसी असामाजिक तत्वों की मनमानी नहीं चलेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola