Chess Avinav : जमशेदपुर के शतरंज खिलाड़ी अभिनव सिंह रहे अव्वल

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 24 May 2026 8:46 PM

विज्ञापन

भिनव सिंह ने हजारीबाग में आयोजित ऑल इंडिया फिडे रेटिंग अंडर-1800 क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी अभिनव सिंह ने हजारीबाग में आयोजित ऑल इंडिया फिडे रेटिंग अंडर-1800 क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे. चैंपियन बनने वाले अभिनव को इनाम स्वरूप 50 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गयी. अभिनव सिंह ने नौ राउंड में कुल आठ अंक अर्जित किये. इसके लिए ईस्ट सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट मिस्टर नरेंद्र कुमार तिवारी एंड मिस्टर अवधेश कुमार ,जनरल सेक्रेटरी मिस्टर जयंत कुमार भुइयां, ज्वाइंट सेक्रेटरी मिस्टर चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार मिंज, ट्रेजरर मिस्टर शशांक शेखर ने बधाई दी.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola