शहर पहुंची नैक टीम, काेल्हान विश्वविद्यालय का निरीक्षण आज से
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के दौरे पर आयी नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) की सात सदस्यीय टीम रविवार को शहर पहुंची. सोमवार की सुबह टीम कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा पहुंचेगी. टीम विश्वविद्यालय में तीन दिन तक रह कर एक्रिडिटेशन के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी. टीम के अध्यक्ष मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, राजस्थान के पूर्व कुलपति प्रो बीएल चौधरी, मेंबर को-ऑर्डिनेटर शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर के प्रो आरजी सोखनवड़े समेत सभी सदस्यों का यहां पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला मोहंती व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया. डॉ महंती ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे से विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी.
