विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन एवं मजदूर यूनियन के बीच वार्ता विफल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:02 PM

विज्ञापन

21 दिनों का दिया अल्टीमेटम- मजदूरों की मांगों को लेकर हुई वार्ता फोटोआरजेएन 2 – वार्ता करते मजदूर यूनियन एवं कंपनी प्रबंधन.प्रतिनिधि, राजनगररूंगटा आयरन स्पंज चालियामा में बुधवार को कंपनी प्रबंधन एवं मजदूरों की वार्ता हुई. मजदूरों की ओर से वार्ता का नेतृत्व झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के संरक्षक गणेश माहली ने किया. वार्ता के […]

विज्ञापन

21 दिनों का दिया अल्टीमेटम- मजदूरों की मांगों को लेकर हुई वार्ता फोटोआरजेएन 2 – वार्ता करते मजदूर यूनियन एवं कंपनी प्रबंधन.प्रतिनिधि, राजनगररूंगटा आयरन स्पंज चालियामा में बुधवार को कंपनी प्रबंधन एवं मजदूरों की वार्ता हुई. मजदूरों की ओर से वार्ता का नेतृत्व झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के संरक्षक गणेश माहली ने किया. वार्ता के क्रम में गणेश माहली ने स्थायी जमीनदाता का 15 हजार बेसिक, बढ़ोतरी, कंपनी में कार्यरत ठेके मजदूरों का कुशल, अकुशल मजदूरों को चिह्नित करने, परिचय पत्र उपलब्ध कराने, महिला मजदूरों द्वारा लोडिंग-अनलोडिंग में बढ़ोतरी तथा कंपनी से प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य आदि उपलब्ध कराने की मांग कंपनी के समक्ष रखी. जिसमें कंपनी द्वारा किसी तरह का जवाब नहीं दिये जाने पर कंपनी को 21 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया गया. यह भी चेतावनी दी गयी कि यदि 21 दिनों के भीतर कंपनी मांगें पूरी नहीं करती है, तो कंपनी का गेट अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जायेगा. वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से कंपनी के एवीवी बीके सिंह, जीएम रॉबिन बनर्जी, ऑफिसर इंचार्ज एके चौधरी, पीएन सिंह, प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी जय प्रकाश नारायण चौधरी एवं झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की ओर से संरक्षक गणेश माहली, अध्यक्ष संजय प्रधान, सचिव मेघराय मार्डी, कोषाध्यक्ष मोहन केसरी, मोतीलाल महतो, जमीन दाता में सुजीत नायक आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola