बंधक बना गर्म रड से दागा मलद्वार में पेट्रोल डाल दिया

जमशेदपुर: चोरी के संदेह में अजय रविदास को अगवा कर गर्म रड से दागा गया और मलद्वार में पेट्रोल डाल दिया गया. वहीं उसे अधमरा कर एक सरकारी स्कूल के पास छोड़ दिया गया. घायल अजय को गंभीर अवस्था में टीएमएच में भरती कराया गया है. इस संबंध में बिरसानगर थाना में केटू फ्लैट निवासी […]

जमशेदपुर: चोरी के संदेह में अजय रविदास को अगवा कर गर्म रड से दागा गया और मलद्वार में पेट्रोल डाल दिया गया. वहीं उसे अधमरा कर एक सरकारी स्कूल के पास छोड़ दिया गया. घायल अजय को गंभीर अवस्था में टीएमएच में भरती कराया गया है. इस संबंध में बिरसानगर थाना में केटू फ्लैट निवासी मनोज कलुआ, जीवन मोटा, राजेश व छुटू समेत अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की गयी है.

थाने में दर्ज मामले के मुताबिक सोमवार को तीन बजे बिरसानगर जोन नंबर चार स्थित काली मंदिर के पास से चोरी के संदेह में अजय रविदास को बारीडीह केटू फ्लैट में रहने वाले कुछ युवकों ने अगवा कर लिया. आठ घंटे तक उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा. उसके शरीर को गर्म रड से दागा गया. वहीं मलद्वार में पेट्रोल डाल दिया गया. इसके बाद अजय को अधमरा कर रात 11 बजे बिरसानगर नंबर तीन स्थित एक सरकारी स्कूल के पास छोड़ कर फरार हो गये. परिवार वालों को इसकी सूचना मिलने पर अजय को घायलावस्था में एमजीएम लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए टीएमएच भेज दिया गया. बिरसानगर थाना के मुताबिक पुलिस को लिखित शिकायत मिली है.

शादी समारोह से लिफाफा चोरी का लगा था आरोप
घायल अजय का भाई विजय रविदास ने बताया कि केटू फ्लैट में मनोज कलुआ के बड़े भाई की शादी की पार्टी थी. समारोह में रुपये से भरा लिफाफा चोरी हो गया. इसी के आरोप में जोन नंबर चार से उक्त सभी आरोपी अजय को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गये. इसके बाद घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >