झारखंड क्षत्रिय संघ का मिलन समारोह एक को

फोटो है मनमोहन काजमशेदपुर. झारखंड क्षत्रिय संघ की साकची इकाई की ओर से 1 फरवरी को मिलन समारोह आयोजित होगा. इसकी जानकारी संघ की साकची इकाई की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी. संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, बिजेंद्र सिंह, महिला इकाई की अध्यक्ष राधा सिंह, क्रांति सिंह, उमा सिंह, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह […]

फोटो है मनमोहन काजमशेदपुर. झारखंड क्षत्रिय संघ की साकची इकाई की ओर से 1 फरवरी को मिलन समारोह आयोजित होगा. इसकी जानकारी संघ की साकची इकाई की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी. संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, बिजेंद्र सिंह, महिला इकाई की अध्यक्ष राधा सिंह, क्रांति सिंह, उमा सिंह, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने, आपसी एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पारिवारिक मिलन और वनभोज का आयोजन किया जा रहा है. क्षत्रिय महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जा रहा है. समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए गणमान्य व्यक्तियों का सार्वजनिक सम्मान और अभिनंदन किया जायेगा. इसमें प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय और संघ के अध्यक्ष शंभु सिंह, महिला इकाई की अध्यक्ष कविता परमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >