जुगसलाई में रविदास पंचायत भवन निर्माण की मांग

जमशेदपुर. जुगसलाई एमई स्कूल रोड में बिहार सरकार की खाली जमीन पर रविदास पंचायत के लिए भवन निर्माण की मांग ज्ञापन सौंप कर की गयी है. रविदास पंचायत की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो को मांग पत्र सौंपा गया था. सांसद ने उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है. सौंपे ज्ञापन में […]

जमशेदपुर. जुगसलाई एमई स्कूल रोड में बिहार सरकार की खाली जमीन पर रविदास पंचायत के लिए भवन निर्माण की मांग ज्ञापन सौंप कर की गयी है. रविदास पंचायत की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो को मांग पत्र सौंपा गया था. सांसद ने उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है. सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि हरिजन बस्ती एमइ स्कूल रोड में 1927 से रविदास पंचायत के लगभग दो सौ परिवार निवास करते आ रहे हैं. पूर्वज गरीब अशिक्षित होने के कारण रविदास पंचायत के लिए भवन का निर्माण नहीं हो सका. अन्य भवनों का किराया काफी ज्यादा होने के कारण गरीब समाज के लिए लेना संभव नहीं है. जुगसलाई वार्ड नंबर 2 मंे खाली पड़े जमीन पर रविदास पंचायत के लिए भवन निर्माण की मांग की गयी है. रविदास पंचायत के प्रतिनिधिमंडल में सुंदर दास, मुखिया गोविंद प्रसाद, बिरजू, बिट्ठल रविदास, दुर्गा दास, जगदीश लाल समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >