साकची : बाइक सवार युवको ने युवती को छेड़ा

जमशेदपुर . साकची नौ नंबर बस स्टैंड के पास युवती से बाइक पर सवार तीन लड़कों ने छेड़खानी की. युवती की ओर से शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे. दुकानदारों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान दुकानदारों के साथ युवकों ने हाथापाई की. दुकानदारों को एकजुट होते देखकर युवक […]

जमशेदपुर . साकची नौ नंबर बस स्टैंड के पास युवती से बाइक पर सवार तीन लड़कों ने छेड़खानी की. युवती की ओर से शोर मचाने पर आस-पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे. दुकानदारों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान दुकानदारों के साथ युवकों ने हाथापाई की. दुकानदारों को एकजुट होते देखकर युवक मौके से फरार हो गये. घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की है. घटना की खबर साकची पुलिस को दी गयी. इस संबंध में स्टैंड के दुकानदारों ने बताया कि युवती स्टैंड के पास खड़ी होकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान एक ही बाइक पर तीन युवक आये और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >