संवाददाता,जमशेदपुरपरसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण से अवैध दुकानों को हटाया जायेगा. इसके लिए अंचल कार्यालय ने अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर ली है. संभवत: गुरुवार तक सभी दुकानदारों को नोटिस दिया दिया जायेगा. उन्हें एक सप्ताह के अंदर दुकानों को स्वत: हटाने की मोहलत दी जायेगी. उसके बाद भी वे अपनी दुकानों को नहीं हटाते हैं, तो उन्हें बाजार समिति द्वारा हटा दिया जायेगा. एक सप्ताह पूर्व समिति ने अवैध दुकानों को हटाने के लिए अंचलाधिकारी को पत्र लिखा था. विदित हो कि मंडी प्रांगण को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. समिति प्रांगण में एक कैंटीन भी खुलना है. अवैध दुकानों की वजह से कैंटीन शुरू नहीं हो पा रहा है. कोटपणन सचिव ने अवैध दुकानों को हटाने के लिए पत्र लिखा था. उनके आग्रह पर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर ली गयी है. गुरुवार को दुकानदारों को नोटिस बांट दिया जायेगा. उन्हें दुकान हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी जायेगी. मनोज कुमार, अंचलाधिकारी
मंडी से अवैध दुकानें हटेंगी ( फोटो डीएस 6)
संवाददाता,जमशेदपुरपरसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण से अवैध दुकानों को हटाया जायेगा. इसके लिए अंचल कार्यालय ने अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर ली है. संभवत: गुरुवार तक सभी दुकानदारों को नोटिस दिया दिया जायेगा. उन्हें एक सप्ताह के अंदर दुकानों को स्वत: हटाने की मोहलत दी जायेगी. उसके बाद भी वे अपनी दुकानों को नहीं […]
