यूके दौरे से लौटा आरवीएस एकेडमी का दो सदस्यीय दल (फोटो : 28 आरवीएस एकेडमी-1 व 2)

सीखने-सिखाने वाला रहा दौरा लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर ब्रिटिश काउंसिल की ओर से ग्रांट फंडेड प्रोजेक्ट के तहत डिमना के सिरोमन नगर स्थित आरवीएस एकेडमी की प्राचार्य वीणा तलवार और कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कांसेट एकेडमी, डरहम, न्यू कैसल व लंदन का शैक्षणिक व सांस्कृतिक दौरा किया. 19 से 25 दिसंबर के दौरे से लौटने […]

सीखने-सिखाने वाला रहा दौरा लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर ब्रिटिश काउंसिल की ओर से ग्रांट फंडेड प्रोजेक्ट के तहत डिमना के सिरोमन नगर स्थित आरवीएस एकेडमी की प्राचार्य वीणा तलवार और कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कांसेट एकेडमी, डरहम, न्यू कैसल व लंदन का शैक्षणिक व सांस्कृतिक दौरा किया. 19 से 25 दिसंबर के दौरे से लौटने के बाद उन्होंने बताया कि दौरे का उद्देश्य भारतीय और यूके के शैक्षणिक व सांस्कृतिक अनुभवों को समझना व संयोजन करना था. दौरा दोनों के मधुर संबंध का द्योतकदौरे के अनुभवों को साझा करते हुए आरवीएस एकेडमी की प्राचार्य ने बताया कि इंटरेक्टिव टीचिंग व लर्निंग कठिन से कठिन विषय को भी सरल व रोचक बना देता है. इस दृष्टि से यह दौरा सीखने-सिखाने वाला व अनुभवों से परिपूर्ण रहा. यूके वासियों के सौहार्द्र व विनम्रता ने उन्हें प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि यूके वासियों की तरह कार्य क्षमता अपना कर हम भी देश को उन्नत बना सकते हैं. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक की वजह से यूके आज सशक्त देश है. वहां के स्टूडेंट्स उच्च स्तर की डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने में कुशल हैं. कांसेट एकेडमी के साथ मिल कर शिक्षा के क्षेत्र में नये मुकाम हासिल करने की दिशा में यह दौरा सहायक साबित होगा. यह दो देशों के संस्थानों के बीच मधुर संबंध का भी द्योतक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >