जमशेदपुर. संयुक्त छात्र संघ की एक बैठक बुधवार को जुबली पार्क में साकची मंडल इकाई के अध्यक्ष अमन सिंह कनडियारे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यों ने अंग्रेजी स्कूलों में पैरवी एवं डोनेशन पर दाखिला लेने पर विचार- विमर्श किया. डीबीएमएस की घटना का संयुक्त छात्र संघ ने विरोध किया. उपस्थित लोगों ने कहा कि अगर स्कूलों में उपद्रवियों द्वारा नामांकन के नाम पर राजनीति की जाती है, तो संयुक्त छात्र संघ उसका विरोध करेगा. इसके साथ ही उन लोगों ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी, तो संयुक्त छात्र संघ के सदस्यों द्वारा उपायुक्त कार्यालय में धरना दिया जायेगा. इस बैठक में मुख्य रूप से रवि सिंह चंदेल, प्रेम तिवारी, अमन सिंह, उमेश शुक्ला, राजू यादव, विजय सिंह, विवेक त्रिवेदी, आलोक सिंह, अप्पू सिंह, राकेश, सुनील सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
संयुक्त छात्र संघ की हुई बैठक
जमशेदपुर. संयुक्त छात्र संघ की एक बैठक बुधवार को जुबली पार्क में साकची मंडल इकाई के अध्यक्ष अमन सिंह कनडियारे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यों ने अंग्रेजी स्कूलों में पैरवी एवं डोनेशन पर दाखिला लेने पर विचार- विमर्श किया. डीबीएमएस की घटना का संयुक्त छात्र संघ ने विरोध किया. उपस्थित लोगों ने कहा […]
