एमजीएम : बायोमीट्रिक्स सिस्टम के लिए टेंडर खुला

– तीन जगहों पर लगाया जायेगा बायोमीट्रिक्स सिस्टम जमशेदपुर. एमजीएम अस्पताल में लेट से आने वाले कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए बायोमीट्रिक्स सिस्टम लगाने की योजना है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की उपस्थिति में बुधवार को टेंडर खोला गया. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि बायोमीट्रिक्स सिस्टम लगाने के लिए टेंडर […]

– तीन जगहों पर लगाया जायेगा बायोमीट्रिक्स सिस्टम जमशेदपुर. एमजीएम अस्पताल में लेट से आने वाले कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए बायोमीट्रिक्स सिस्टम लगाने की योजना है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की उपस्थिति में बुधवार को टेंडर खोला गया. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि बायोमीट्रिक्स सिस्टम लगाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है. जल्द ही इसे लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. कई बार समय पर आने के लिए निकाला गया नोटिस आरोप है कि एमजीएम अस्पताल में कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं, इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है. इसे लेकर कई बार अस्पताल अधीक्षक की ओर से कर्मचारियों व डॉक्टरों को समय पर आने के लिए लेटर जारी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >