जिला स्तरीय बाल समागम की रूप-रेखा तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 7:02 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजिला स्तरीय बाल समागम के आयोजन को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी. डीएसइ इंद्र भूषण सिंह ने सभी बीइइओ के साथ बैठक कर बालक-बालिकाओं के लिए दौड़, जलेबी रेस, वाद-विवाद, भाषण समेत अन्य प्रतियोगिता के आयोजन व पुरस्कार वितरण पर विचार-विमर्श किया. […]
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजिला स्तरीय बाल समागम के आयोजन को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गयी. डीएसइ इंद्र भूषण सिंह ने सभी बीइइओ के साथ बैठक कर बालक-बालिकाओं के लिए दौड़, जलेबी रेस, वाद-विवाद, भाषण समेत अन्य प्रतियोगिता के आयोजन व पुरस्कार वितरण पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान 30 व 31 जनवरी को जिला स्तरीय बाल समागम का आयोजन करने, खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व क्विज, वाद-विवाद, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एडीपीओ प्रकाश कुमार, एनपी मुखर्जी समेत सभी बीइइओ एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










