प्रशिक्षु आएएस ने किया टाटा स्टील कंपनी का भ्रमण, आज जायेंगे टाटा मोटर्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 12:03 AM

विज्ञापन

संवाददाता, जमशेदपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के 20 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों का दल मंगलवार को टाटा स्टील कंपनी का भ्रमण किया. इस दौरान सभी प्रबंधन की कार्यशैली एवं विशेषताओं से रू ब रू हुए. दल में 6 महिला एवं 14 पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं. बुधवार को ये टाटा मोटर्स कंपनी का भ्रमण करेंगे. सोमवार को […]

विज्ञापन

संवाददाता, जमशेदपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के 20 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों का दल मंगलवार को टाटा स्टील कंपनी का भ्रमण किया. इस दौरान सभी प्रबंधन की कार्यशैली एवं विशेषताओं से रू ब रू हुए. दल में 6 महिला एवं 14 पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं. बुधवार को ये टाटा मोटर्स कंपनी का भ्रमण करेंगे. सोमवार को ये प्रशिक्षु आइएएस हावड़ा से शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के क्रम में शहर पहुंचे. सर्किट हाउस में उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है. प्रशिक्षु दल में फना अख्तर, पवनीत कौर, चिन्मय गोपाल, रानी नागर, डॉ लक्ष्मी प्रिया, निधि चौधरी, वरुण रंजन, अवनीश कुमार, डॉ महेंद्र कुमार, पृथ्वी राज, ओवेस अहमद, यूनिस इसमाइल, रवींद्र सिंह, सुमित कुमार गांधी, प्रदीप कुमार, निषाद एन, दीपक जैकब, प्रेम कुमार, आबिद हुसैन सादिक, गौरव अग्रवाल शामिल हैं. डीएलआइसी की बैठक 30 को जमशेदपुर. 30 जनवरी को डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में डीएलआइसी की बैठक होगी. बैठक में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, सांसद, विधायक समेत अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. जिला अनुकंपा समिति की बैठक 30 को संवाददाता. जिला अनुकंपा समिति की बैठक 30 को होगी. बैठक में मृत आश्रितों के परिजनों को अनुकंपा पर नौकरी देने पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. बुधवार को कंप्यूटर टेस्ट होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola