वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर मामले की सुनवाई फरवरी में होगी. सत्ता पक्ष की ओर से बताया गया है कि 20 फरवरी को मामले की सुनवाई होगी. हालांकि सुनवाई को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गयी है. इस मामले को लेकर इंटरवेनर के लिए आरके सिंह समेत तमाम लोगों ने याचिका दायर कर दी है. इसी याचिका पर सुनवाई चल रही है. सारे इंटरवेनरों ने याचिका तो दायर की है, लेकिन अब तक किसी तरह की मंजूरी नहीं मिली है. मंजूरी मिलने के बाद इंटरवेनरों की बातचीत होगी. ज्ञात हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया था, लेकिन उपायुक्त की ओर से फिर से मामले में झारखंड हाइकोर्ट में एक याचिका दायर कर दी. सत्ता पक्ष और विपक्ष को फैसले का इंतजार है.
टाटा वर्कर्स यूनियन मामले की सुनवाई फरवरी में
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर मामले की सुनवाई फरवरी में होगी. सत्ता पक्ष की ओर से बताया गया है कि 20 फरवरी को मामले की सुनवाई होगी. हालांकि सुनवाई को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गयी है. इस मामले को लेकर इंटरवेनर के लिए आरके सिंह […]
