मामला : राजनगर में जेनरेटर के धुआं से 13 छात्रों का बेहोश होने का – सीसीयू में भरती दो बच्चों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गयासंवाददाता,जमशेदपुरराजनगर के बड़कादाल स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जेनरेटर के धुआं से दम घुटने से बीमार बच्चों की स्थिति में सुधार हो रही है. सीसीयू में भरती सरोज महतो और शंभु महतो को जनरल वार्ड मंे शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं चार छात्रों की तबीयत ठीक होने के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गयी है. वहीं एचडीयु में अब भी जगन्नाथ महतो और बासके बेसरा भरती हैं. शरीर में धुआं का कुछ अंश मौजूद होने के कारण दोनों बच्चों को एचडीयू में इलाज किया जा रहा है. उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्य राम टुडू ने दी. प्राचार्य श्री टुडू ने बताया कि वर्तमान में टीएमएच में भरती सभी छात्र ठीक है.टीएमएच के डॉक्टरों का सहयोग मिलने के कारण बच्चे सुरक्षित हैं.गौरतलब है कि बड़कादाल गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजा की रात बच्चे बंद कमरे में सो रहे थे. बिजली चली जाने के बाद कमरे का दरवाजा व खिड़की बंद कर बच्चों ने पोर्टेबल होंडा जेनरेटर चला दिया. इसके कारण पूरे कमरे में धुआं भर गया. नींद में होने के कारण बच्चों के श्वास नली में धुआं जाने से सभी बेहोश हो गये थे. इसमें आठवीं कक्षा के छात्र शंकर बेसरा की दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि 13 बच्चे बेहोश हो गये. बेहोश हुए 13 बच्चों का टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में इलाज के लिए भरती कराया गया था.
चार छात्रों को मिली छुट्टी, दो एचडीयू में भरती (अंचल के लिए)
मामला : राजनगर में जेनरेटर के धुआं से 13 छात्रों का बेहोश होने का – सीसीयू में भरती दो बच्चों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गयासंवाददाता,जमशेदपुरराजनगर के बड़कादाल स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जेनरेटर के धुआं से दम घुटने से बीमार बच्चों की स्थिति में सुधार हो रही है. सीसीयू में भरती सरोज महतो […]
