11वीं की परीक्षा आज से, बंटा प्रश्नपत्र (फोटो : मनमोहन 4)

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरझारखंड अधिविद्य परिषद के मार्गदर्शन में बुधवार से 11वीं (इंटर फर्स्ट इयर) की परीक्षा आरंभ हो रही है. परीक्षा के मद्देनजर करीम सिटी कॉलेज को सेंटर बनाया गया था, जहां से मंगलवार को जिले के इंटर कॉलेज व प्लस टू स्कूलों को प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करायी गयी. सेंटर से मिली जानकारी के […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरझारखंड अधिविद्य परिषद के मार्गदर्शन में बुधवार से 11वीं (इंटर फर्स्ट इयर) की परीक्षा आरंभ हो रही है. परीक्षा के मद्देनजर करीम सिटी कॉलेज को सेंटर बनाया गया था, जहां से मंगलवार को जिले के इंटर कॉलेज व प्लस टू स्कूलों को प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करायी गयी. सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 41 इंटर कॉलेज व प्लस टू स्कूलों के बीच प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका का वितरण किया गया. परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी.15 दिनों में परिषद को भेजना होगा छात्रों का प्राप्तांकपरिषद के निर्देशों का हवाला देते हुए कॉलेज के डॉ मोहम्मद रेयाज व डॉ बीएन त्रिपाठी ने बताया कि यह आंतरिक परीक्षा है, जिसका मूल्यांकन व रिजल्ट का प्रकाशन कॉलेज व स्कूलों के द्वारा किया जायेगा. रिजल्ट प्रकाशन से 15 दिनों के अंदर कॉलेज व स्कूल परिषद को विद्यार्थियों के प्राप्तांक की सूची सौंपेंगे. इस परीक्षा में जिले के इंटर कॉलेज व प्लस टू स्कूलों में पढ़ रहे करीब 23 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं.परीक्षा का समयसुबह 9.45 से दोपहर 01.00 बजे तकदोपहर 2.00 से शाम 05.15 बजे तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >