टिस्को कर्मचारी यूनियन जुस्को व टाटा स्टील के खिलाफ आंदोलन करेगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 12:03 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : टिस्को कर्मचारी यूनियन (सीटू) की ओर से टाटा स्टील के आउटसोर्सिंग और जुस्को के लंबित वेज रिवीजन को लेकर आंदोलन किया जायेगा. यूनियन की कार्यकारिणी की साकची काशीडीह स्थित यूनियन कार्यालय में मीटिंग हुई. इसकी अध्यक्षता केके त्रिपाठी ने किया. इसमें महासचिव टीएन सिंह, घनीराम, मनीकांत ठाकुर, डी झा, मोहम्मद सईद, गुप्तेश्वर सिंह, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टिस्को कर्मचारी यूनियन (सीटू) की ओर से टाटा स्टील के आउटसोर्सिंग और जुस्को के लंबित वेज रिवीजन को लेकर आंदोलन किया जायेगा. यूनियन की कार्यकारिणी की साकची काशीडीह स्थित यूनियन कार्यालय में मीटिंग हुई. इसकी अध्यक्षता केके त्रिपाठी ने किया. इसमें महासचिव टीएन सिंह, घनीराम, मनीकांत ठाकुर, डी झा, मोहम्मद सईद, गुप्तेश्वर सिंह, जीतेंद्र, गणेश राम समेत अन्य लोग मौजूद थे. मीटिंग की शुरुआत में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी. इस दौरान कई सुझाव भी आये. यह कहा गया कि टाटा स्टील की ओर से ट्यूब डिवीजन के कार्यों को आउटसोर्स किया जा रहा है, जो सर्वथा गलत है. इसके अलावा कैंटीन को आउटसोर्स का भी विरोध किया जायेगा. इसके लिए परचा लिखने और इसके वितरण की जिम्मेवारी बांटी गयी. इस दौरान यह भी तय किया गया कि जुस्को में 37 माह से कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता और एरियर को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है. इसको लेकर फिर से आंदोलन किया जायेगा और जो मेडिकल एक्सटेंशन कंपनी में बंद है, उसको फिर से चालू कराया जायेगा. इन लोगों ने मांग की है कि तत्काल सेल की तर्ज पर सभी यूनियन के बीच चुनाव कराकर जीता हुआ यूनियन को स्थापित किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola