राजेश शुक्ल का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण: भरत सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 9:02 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भरत सिंह ने बयान जारी कर राजेश कुमार शुक्ला जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का कांग्रेस छोड़ कर भाजपा मंे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. भरत सिंह के अनुसार संगठन के लोगों को सोचना चाहिए कि इतने पुराने कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ कर क्यों जा रहे हैं. यह चिंता […]

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भरत सिंह ने बयान जारी कर राजेश कुमार शुक्ला जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का कांग्रेस छोड़ कर भाजपा मंे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. भरत सिंह के अनुसार संगठन के लोगों को सोचना चाहिए कि इतने पुराने कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ कर क्यों जा रहे हैं. यह चिंता का विषय है. एक तरफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी संगठन को आगे बढ़ाने में लगे हैं वहीं कुछ नेता पार्टी को डुबाने में लगे हैं. बागबेड़ा का दौरा कियाभरत सिंह के नेतृत्व मंे बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता, आनंद बिहारी दुबे, दुलाल भुइयां, दुखनी मायी सरदार को विजयी बनाने के लिए रणनीति तय की. साथ ही बागबेड़ा, बाबाकुटी, लंगड़ा टेकरी, गांधी नगर का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी दुखनी मायी सरदार को वोट देने की अपील की. भरत सिंह के साथ रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, दशरथ शुक्ला समेत अन्य कांग्रेसी थे. जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंड्रेला बलमुचू के समर्थन में घाटशिला में कल चुनाव प्रचार करने जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola