जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 20 शातिर अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट( सीसीए) लगाने की तैयारी की है. एसएसपी एवी होमकर ने श्निावार को इस पर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से लंबी चर्चा की. इसके बाद मुन्ना घोष एवं कल्लू घोष पर सीसीए लगाने की अनुशंसा एसएसपी ने उपायुक्त को भेज दी है.
साथ ही अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह, तिलो सरदार के बेटे समीर सरदार, गोविंदा पासवान समेत 18 और अपराधियों की सूची सीसीए लगाने के लिए तैयार की गयी है. सभी 18 की पूरी क्रिमिनल हिस्ट्री समेत अनुशंसा एक-दो दिनों में उपायुक्त को भेजी जायेगी. अनुशंसा से संतुष्ट होने के बाद उपायुक्त सीसीए लागू करने के लिए गृह विभाग से सिफारिश करेंगे. गृह विभाग से मुहर लगने के बाद मामला सीसीए एडवाइजरी कमेटी के पास भेजा जायेगा.
