फ्लाई ओवर नहीं, तो शहर करायेंगे बंद

जमशेदपुर : शहर में फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को लेकर झाविमो नेता अभय सिंह के नेतृत्व में झाविमो समर्थकों ने विशाल मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस एगिक्रो दुर्गापूजा मैदान से निकाला गया जो भालुबासा चौक, बाराद्वारी, मोहम्मडन लाइन होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल झाविमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर […]

जमशेदपुर : शहर में फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को लेकर झाविमो नेता अभय सिंह के नेतृत्व में झाविमो समर्थकों ने विशाल मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस एगिक्रो दुर्गापूजा मैदान से निकाला गया जो भालुबासा चौक, बाराद्वारी, मोहम्मडन लाइन होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंच कर समाप्त हुआ.

जुलूस में शामिल झाविमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खूनी खेल बंद करने और फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की. मशाल जुलूस में झाविमो जिला अध्यक्ष हाजी फिरोज खान, महामंत्री बबुआ सिंह, सीएच राममूर्ति, डीएन सिंह, आरवी शरण, विद्युत साव, दीपक दास, राहुल सिंह, धनंजय सिंह, पप्पू सिंह, सरदार छित्ते सिंह, डिंपल सिंह, सरदार बलजीत सिंह, नितेश मित्तल, सुमित श्रीवास्तव, सविता सिंह, ललन चौहान, गीता देवी, वंदना नामता, रेखा मसीह, रीना चौधरी समेत सैकड़ों झाविमो कार्यकर्ता शामिल हुए. जुलूस में भारी भीड़ होने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. जिससे पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा.

साकची गोलचक्कर पर मशाल जुलूस के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झाविमो नेता अभय सिंह ने कहा कि फ्लाई ओवर निर्माण के लिए जिला प्रशासन, सरकार गंभीर पहल नहीं करती है तो जमशेदपुर बंद का आह्वान किया जायेगा. सरकार कंपनी को विस्तारीकरण की अनुमति दे देती है, लेकिन फ्लाई ओवर निर्माण पर गंभीरता नहीं दिखाती है. इसे बरदास्त नहीं किया जायेगा और फ्लाई ओवर निर्माण के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >