28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

सरस्वती पूजा के चंदा विवाद में हुई मारपीट में मामला दर्ज

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज में सरस्वती पूजा के चंदा विवाद को लेकर गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से केबुल टाउन ओल्ड डीएस फ्लैट निवासी सह झारखंड छात्र मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे ने महागठबंधन के बजरंग सिंह, जगराज सिंह, […]

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज में सरस्वती पूजा के चंदा विवाद को लेकर गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से केबुल टाउन ओल्ड डीएस फ्लैट निवासी सह झारखंड छात्र मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे ने महागठबंधन के बजरंग सिंह, जगराज सिंह, विवेक कुमार झा, सुखदेव सिंह उर्फ गोल्डी, प्रकाश तिवारी, आशीष जायसवाल, फहीम खान, अब्दुल फहीम, मनीष जायसवाल, शुभम कुमार, सोमनाथ सिंह तथा विक्की झा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

वहीं दूसरे पक्ष से बारीडीह बस्ती दूर्गा पूजा मैदान निवासी सह महागठबंधन के विवेक झा ने झारखंड छात्र मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे, पप्पू यादव, प्रताप यादव, कृष्णा यादव, आलोक दूबे, मंगल सिंह, चंदा ठाकुर, कमल कुमार, राजू साव, रजनीश दास, करण गुप्ता तथा सूरज झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल पुलिस कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल कर जांच कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें