शिक्षक ने दहेज के लिए पत्नी को लाठी से पीटा

जमशेदपुर. मानगो डिमना रोड मधुसूदन अपार्टमेंट में रहने वाली मौसमी अधिकारी को उसके पति सुब्रतो अधिकारी ने दहेज नहीं देने पर लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. महिला का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. महिला के पति सुब्रतो अधिकारी नीमडीह हाइ स्कूल के शिक्षक हैं. घटना की जानकारी मौसमी के भाई बसंत अधिकारी […]

जमशेदपुर. मानगो डिमना रोड मधुसूदन अपार्टमेंट में रहने वाली मौसमी अधिकारी को उसके पति सुब्रतो अधिकारी ने दहेज नहीं देने पर लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. महिला का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. महिला के पति सुब्रतो अधिकारी नीमडीह हाइ स्कूल के शिक्षक हैं.

घटना की जानकारी मौसमी के भाई बसंत अधिकारी ने महिला थाना और उलीडीह पुलिस को दे दी है. मौसमी को सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना सुबह की है. मौसमी को दिनभर अस्पताल से इलाज कराने के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी. मौसमी को उसका भाई अपने मामा घर ले गया.

10 लाख दहेज मांगते हैं, बहन को पागल साबित करना चाहते हैं. मेिदनीपुर निवासी बसंत अधिकारी ने बताया कि उसकी बहन की शादी एक मई 14 को हुई थी. बहन को दो वर्ष की बेटी है. शादी के कुछ माह के बाद से ससुराल के लोग 10 लाख रुपये की मांग करने लगे. घर की हर जरुरत की चीजों को ससुराल से मांग कर लाने का दबाव बनाते थे. विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करते थे. उसकी बहन को पागल साबित करने के लिए पति द्वारा अक्सर सिर में मारा जाता था. मंगलवार को सुबह भी पति ने उसकी बहन को लाठी से पीटा. घटना की जानकारी होने पर वह अपने मामा के साथ बहन के घर गया और लहुलुहान बहन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >