अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ छापेमारी

होटल संचालकों को चेतावनी

चौपारण. पुलिस ने गुरुवार देर शाम क्षेत्र में अवैध शराब सेवन और अड्डेबाजी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की. इस दौरान चतरा मोड़ के समीप स्कूल ग्राउंड, कॉलेज ग्राउंड, वाइन शॉप के आसपास स्थित होटलों और जीटी रोड किनारे कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. विशेष रूप से वाइन शॉप के बगल में संचालित होटलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खुलेआम शराब परोसने और सेवन कराने की शिकायतों पर सख्ती दिखायी. होटल संचालकों को चेतावनी दी गयी कि बिना लाइसेंस शराब नहीं परोसें. सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कराना कानूनन अपराध है. थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल चेतावनी दी गयी है, लेकिन आगे उल्लंघन मिलने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान के दौरान खुलेआम शराब पीते मिले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >