कोनरा प्राचीन भगवती मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ आज से

बरही पोस्ट ऑफिस के समीप पुराने मां भगवती मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया.

बरही. बरही पोस्ट ऑफिस के समीप पुराने मां भगवती मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया. इस अवसर पर सात मई से नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति तैयारी में लगी हुई है. यज्ञशाला का निर्माण कर लिया गया है. गुरुवार को सुबह छह बजे कलश यात्रा निकाली जायेगा. पांच सौ महिलाएं सूर्यमंदिर के पास बरही टेढकी नदी से कलशों में जल उठाकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर स्थापित करेंगे. आचार्य जय नंदन के नेतृत्व में यज्ञ का अनुष्ठान संचालित किया जाएगा.

आठ मई को पंचांग पूजन, आचार्य ब्राह्मण वरण एवं मंडप प्रवेश के साथ हवन प्रारंभ, 9 से 11 मई तक वेदी पूजन, चंडी पाठ, हवन, आरती एवं अधिवास, 12 मई को फलाधिवास, मिष्ठाधिवास एवं घृताधिवास, 13 मई को मंडप पूजन, महास्नान व प्रतिमा नगर भ्रमण, बाद रात में सजियाधिवास, 14 मई को हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ रात्रि जागरण होगा. 15 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होंगी. साथ ही आरती, कुमारी कन्या भोजन, साधु व ब्राह्मण भोजन होगा. इसके बाद महाभंडारा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >