चलती ट्रक में लगी आग, बचे चालक-उपचालक

जीटी रोड स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट के पास की घटना

चौपारण. जीटी रोड स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट के पास मंगलवार की अहले सुबह चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी. घटना में ट्रक के आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया. चालक व उप चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी. ट्रक (यूपी58एटी-2731) पतरातू से सरिया लादकर बिहार की ओर जा रहा था. चालक ने बताया कि चोरदाहा चेकपोस्ट के पास चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी. इस घटना से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. चेक पोस्ट प्रभारी नितिन कुमार यादव ने बरही से अग्निशमन वाहन को बुलाया, तब आग पर काबू पाया गया. इसके बाद आवागमन बहाल हुआ.

ट्रक से टकरायी कार, तीन घायल

चौपारण. झारखंड-बिहार सीमा स्थित चोरदाहा बॉर्डर पुल के पास एक कार ट्रक से टकरा गयी. घटना में कार (जेएच05सीसी-5814) पर सवार सिमरिया (चतरा) के संदीप कुमार झा (36 वर्ष), सिवान (बिहार) के विजय कुमार भगत (34 वर्ष) व जमशेदपुर निवासी त्रिलोकी नाथ प्रसाद (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर चेकपोस्ट प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे. घायलों को कार से निकल कर सामुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. कार पर सवार सभी लोग बनारस से लौट रहे थे. घायलों के अनुसार चालक को झपकी आ गयी थी, जिस कारण वह गाड़ी पर से संतुलन खो बैठा व कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी. घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >