खराब चापाकलों व जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत करायें : एसडीओ

नीर चौपाल

बरही. प्रखंड परिसर में नीर चौपाल का आयोजन किया गया. अनुमंडलाधिकारी जोहन टुडू ने जल स्वच्छता व पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने, ख़राब पड़े जलमीनार व चापाकलों की समय रहते मरम्मत कराने का निर्देश दिया. जल सहिया को क्षेत्र के ख़राब पड़े चापाकलों का सर्वेक्षण कर सूची बनाने व बीडीओ के पास जमा करने के लिए कहा. बीडीओ जयपाल महतो ने जल सहिया को निर्देश दिया कि जो जलमीनार सही काम कर रहे हैं, उसका जीओ टैग कर रिपोर्ट तैयार करें. जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने जल सहिया को हटाकर नया जल सहिया बहाल करने की बात कही. बस स्टैंड में जिला परिषद से बोरिंग कराने का आश्वासन दिया. विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि बरही के धोबी टोला, तेली टोला व मल्लाह टोली में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की मांग की. गणेश यादव ने छोटे-छोटे टोले-मुहल्ले में नया चापाकल लगाने की आवश्यकता बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >