24हैज21में- कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक व अन्य हजारीबाग. गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. इसमें अभिभावकों ने महाविद्यालय प्रबंधन समिति को कई सुझाव और सलाह दिये. बैठक में प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासन पर दोनों पक्षों से जोर दिया. अभिभावक रामचंद्र रवि ने कहा कि नियम-परिनियमों के तहत बीएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. अनुशासन, उपस्थिति, नियमित कक्षाएं और विभिन्न गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम से ही कॉलेज की अपनी अलग पहचान है. अभिभावक अबोध कुमार ने कहा कि कोशिश करते हैं कि वह जिस सरकारी स्कूल में हैं, वहां भी ऐसा ही अनुशासन और विविध गतिविधियां हो. अभिभावक पंकज कुमार सिंह ने महाविद्यालय में प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की. महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने समीक्षात्मक विश्लेषण करते हुए अभिभावकों की जिज्ञासाओं को मिटाया. उन्होंने प्रशिक्षुओं की 80 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य बताया. प्राचार्या डॉ वसुंधरा कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षुओं को आचार, व्यवहार और संस्कार से उनका सर्वांगीण विकास करने में शिक्षकों और अभिभावकों की अहम भूमिका है. मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजलि और धन्यवाद ज्ञापन वर्षा कुमारी ने दिया. मौके पर सभी सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी और अभिभावक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
