चतरा : एसपी अंजनी कुमार झा ने बुधवार को सदर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने एक वर्ष में घटी घटना और उसके निष्पादन से संबंधित जानकारी ली. दर्ज कांडों के अनुसंधान की भी समीक्षा की. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र में की जा रही गश्ती की भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन से गश्ती कर अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है.
शहर में टाइगर मोबाइल को हमेशा गश्त लगाने व थाना प्रभारी को पर्व त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व्यापक रूप से चलाने, अपराधियों व उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने, यातायात नियमों को पालन कराने के लिए कई निर्देश दिये. उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों व उसके पीछे बैठने वाले को हेलमेट अनिवार्य रूप से करने को कहा. उन्होंने थाना में आनेवाले आगंतुओं से मधुर व्यवहार करने की बात कही.
