बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, संचालक व चालक न्यायिक हिरासत में

हजारीबाग. बालू का अवैध परिवहन कर सरकारी राजस्व की चोरी मामले में पकड़े गये छह ट्रैक्टर चालक व संचालक को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 25 सितंबर को जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने एक दर्जन ट्रैक्टर को जब्त किया. इसमें पांच ट्रैक्टर के संचालक व चालक पर प्राथिमकी दर्ज करायी गयी […]

हजारीबाग. बालू का अवैध परिवहन कर सरकारी राजस्व की चोरी मामले में पकड़े गये छह ट्रैक्टर चालक व संचालक को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 25 सितंबर को जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने एक दर्जन ट्रैक्टर को जब्त किया. इसमें पांच ट्रैक्टर के संचालक व चालक पर प्राथिमकी दर्ज करायी गयी है. जबकि बड़ा बाजार टीओपी में पकड़े गये छह ट्रैक्टर के चालक संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.
सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरवा स्थित सेवाने नदी से बालू का उठाव कर आ रहे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. ट्रैक्टर के चालक सह संचालक मुकेश कुमार को पकड़ कर मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया है. इस पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उल्लेखनीय है कि सरकार को बिना राजस्व दिये ये ट्रैक्टर संचालक बालू का उठाव कर रहे थे. अवैध रूप से बालू का उठाव कर राजस्व का नुकसान करने का आरोप लगाया है. पकड़े गये ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि चलान की राशि का भुगतान के लिये तैयार हैं. खनन विभाग ने चलान देने के लिए किसी को नियुक्त नहीं किया है.अखिर किसको राजस्व दिया जाचे. बालू घाट नीलामी के बाद जिन कंपनियों को बंदोबस्ती की है, विभाग की ओर से उन्हें अब तक चलान काटने की अनुमति नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >