भाकपा माले की रैली आज, दीपंकर होंगे शामिल

हजारीबाग : भाकपा (माले) की दावेदारी रैली शनिवार को हजारीबाग में होगी. रैली को राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य मुख्यवक्ता संबोधित करेंगे. माले को राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, पार्टी नेता व बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह सहित कई अन्य नेता भी संबोधित करेंगे. माले जिला सचिव पच्चु राणा ने बताया कि रैली दिन के […]

हजारीबाग : भाकपा (माले) की दावेदारी रैली शनिवार को हजारीबाग में होगी. रैली को राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य मुख्यवक्ता संबोधित करेंगे. माले को राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, पार्टी नेता व बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह सहित कई अन्य नेता भी संबोधित करेंगे.
माले जिला सचिव पच्चु राणा ने बताया कि रैली दिन के करीब 11 बजे मिशन स्कूल के पास से निकलेगी. इसमें हजारो लोग शामिल होंगे. रैली जिला स्कूल पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन होगा. रैली में मोदी सरकार व रघुवर सरकार की कॉरपोरेट परस्त जन विरोधी नीतियां, 1932 के खतियान के अाधार पर स्थानीय नीति का निर्माण, लाठी गोली के बल पर किसानों की जमीन छीनने की कार्रवाई पर रोक, गो रक्षा के नाम पर अकलियतों व दलितों को प्रताड़ित करना बंद करने समेत अन्य मांगे रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >