पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस रहेगी तैनात

तैयारी. दुर्गा पूजा में शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर हजारीबाग : दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर एसपी भीमसेन टूटी ने गुरुवार को पुलिस एकेडमी में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने लाइसेंसधारी व गैर-लाइसेंसधारी पूजा समितियों की जानकारी ली. एसपी ने कहा कि जिन्हें पूर्व में लाइसेंस […]

तैयारी. दुर्गा पूजा में शरारती तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
हजारीबाग : दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर एसपी भीमसेन टूटी ने गुरुवार को पुलिस एकेडमी में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने लाइसेंसधारी व गैर-लाइसेंसधारी पूजा समितियों की जानकारी ली. एसपी ने कहा कि जिन्हें पूर्व में लाइसेंस निर्गत किये गये हैं, उन्हें जारी रखा जायेगा. गैर-लाइसेंस धारी पूजा समितियों को भी लाइसेंस निर्गत किया जायेगा.
एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा के ख्याल रखे जायेंगे. वहीं सतर्कता बरती जायेगी. पूजा पंडालों में बिजली, जनरेटर, अग्निशमन, ट्रैफिक की सुविधा बहाल की जायेगी. एसपी ने कहा कि पूजा शांतिपूर्वक वातावरण में मनाने को लेकर मुख्यालय से बल मांगा गया है.
हर गतिविधि पर रहेगी नजर: एसपी ने कहा कि दुर्गापूजा के पंडालों में वीडियोग्राफी की जायेगी. उन्होंने पूजा समिति के संचालको से पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगवाने को कहा, ताकि आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. एसपी ने कहा कि पंडालों के आसपासपुलिस बल की तैनाती रहेगी. सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी, ताकि शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके.
एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से वैसे लोगों को सूची बनायी जा रही है, जो पर्व त्योहार में अफवाह फैलाते हैं. पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि संबंधित क्षेत्र में पूजा समितियों के सदस्यों से वालंटियर की सूची ली जाये. अध्यक्ष, सचिव व सक्रिय कार्यकर्ताओं का संपर्क नंबर संबंधित पुलिस अधिकारी लें, ताकि पल-पल की रिपोर्ट मिलती रहे. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंसपेक्टर व सभी थानेदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >