18685 लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

हजारीबाग : जिले में 18685 लोगों को नया सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी. लाभुकों के आवेदन 18 से 20 फरवरी तक शिविर में जमा होंगे. शिविर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेगा. अगले माह 10 मार्च तक जिला प्रशासन इन आवेदनों का स्टेट पोर्टल में इंट्री करेगा. पेंशन के लिए आवेदन 60 से 79 वर्ष के व्यक्ति […]

हजारीबाग : जिले में 18685 लोगों को नया सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी. लाभुकों के आवेदन 18 से 20 फरवरी तक शिविर में जमा होंगे. शिविर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेगा. अगले माह 10 मार्च तक जिला प्रशासन इन आवेदनों का स्टेट पोर्टल में इंट्री करेगा.

पेंशन के लिए आवेदन 60 से 79 वर्ष के व्यक्ति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन के लिए जमा करेंगे. 40 से 79 वर्ष की इंदिरा राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 18 से 79 वर्ष के लिए नि:शक्त व्यक्ति, 60 से अधिक उम्र के मुक्त बंधुआ मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आदिम जनजाति पेंशन के लिए लाभुक अपने पोषक आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन जमा कर पायेंगे.

कौन जमा कर सकते हैं आवेदन

ग्रामीण क्षेत्र के वैसे व्यक्ति, जो 22 रुपये प्रतिदिन और शहरी क्षेत्र के वैसे व्यक्ति, जो प्रतिदिन 27.50 रुपये कमाते हैं, वे इस पेंशन के लिए आवेदन दे सकते हैं. शिविर में एक आवेदन फॉर्म, आधार नंबर, अकाउंट नंबर जमा लेने पर कर्मी को पांच रुपये प्रोत्साहन राशि विभाग की ओर से दिये जायेंगे. शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का आदेश दिया गया है.

लाभुकों को मिलनेवाली पेंशन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत जिनकी आयु 60 वर्ष होगी, उन्हें 600 रुपये और जिनकी आयु 80 साल होगी, उन्हें 700 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. इसी तरह राष्ट्रीय विधवा, नि:शक्त, सामाजिक सुरक्षा एवं आदिम जनजाति के लाभुकों को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन की राशि मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >