हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने केबी महिला महाविद्यालय और संत माइकल श्रवण विकलांग विद्यालय को बसें उपलब्ध करायी. बुधवार को विधायक ने दोनों बसों की चाबी स्कूल के प्राचार्या को सौंपी. केबी महिला महाविद्यालय में आयोजित समारोह में विधायक मनीष जायसवाल ने वह क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं.
छात्राएं समय पर घर से कॉलेज पहुंचे, इसे लेकर यह पहल की गयी है. महिलाओं को शिक्षित करने को लेकर सरकार गंभीर है. विधायक ने महिला कॉलेज परिसर को वाइफाइ से जोड़ने का भी आश्वासन दिया. साथ ही गयी कि अगले वित्तीय वर्ष में एक और बस कॉलेज को दी जायेगी. प्राचार्या डॉ रेखा रानी ने कहा कि बसों के मिल जाने से छात्राओं की परेशानी दूर होगी.
इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे. इधर, संत माइकल श्रवण विकलांग विद्यालय प्रबंधन ने विधायक को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि मूक वधिर बच्चों को शिक्षा देना अति आवश्यक है. इस अवसर पर संत रोबर्ट की पूर्व प्राचार्या सिस्टर अग्नेस, सिस्टर बेडसी, सिस्टर जस्टिना, सिस्टर बेरो, वार्ड पार्षद बबन गुप्ता, राजू सिंह, अजय गुप्ता, नवीन रंजन, आनंद सिंह, भाजपा नेता काली साव, दिनेश खंडेलवाल व विजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
