बैंक ऑफ इंडिया के मंगुरा शाखा में चोरी

बैंक ऑफ इंडिया के मंगुरा शाखा में चोरी 20 इचाक 1 में- टूटे आलमीरा को दिखाते शाखा प्रबंधक इचाक. बैंक ऑफ इंडिया के मंगुरा शाखा में गुरुवार रात चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया. बैंक से चोर एक लैपटॉप, सीसी टीवी का एक मॉनिटर चुरा कर ले गये. जबकि रुपये चोरी करने के […]

बैंक ऑफ इंडिया के मंगुरा शाखा में चोरी 20 इचाक 1 में- टूटे आलमीरा को दिखाते शाखा प्रबंधक इचाक. बैंक ऑफ इंडिया के मंगुरा शाखा में गुरुवार रात चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया. बैंक से चोर एक लैपटॉप, सीसी टीवी का एक मॉनिटर चुरा कर ले गये. जबकि रुपये चोरी करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड आलमीरा का तीन ताला एवं कैश रूम के दरवाजा का ताला भी तोड़ा. लेकिन चोर रुपये की चोरी नहीं कर सकें ़ चोर वेंटिलेटर तोड़ कर बैंक के अंदर घुसे. शुक्रवार को जब बैंक कर्मी बैंक आये तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला़ कैशियर सोमनाथ बिरूआ की नजर वेंटिलेटर पर पड़ी. समान मिलाने पर लैपटॉप व मॉनिटर गायब पाया. शाखा प्रबंधक मिसबाहुल हक ने बताया कि गुरुवार रात चोरी की घटना घटी है. चोर बैंक से पैसा नहीं ले गये हैं. इसकी सूचना इचाक थाना को दी गयी. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह बैंक पंहुच कर घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में स्थानीय लोग भी मिले हैं. चोर को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. शराब व जुआ खोरी बंद होने से बौखला कर असामाजिक तत्व इस घटना का अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >