उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न इचाक. तीसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया गया. 19 पंचायत में मुखिया के 113 उम्मीदवारों के बीच निर्वाची पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने चुनाव चिह्न बांटा. वहीं 429 वार्ड सदस्य उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न बंटा. जबकि निर्विरोध निर्वाचित 68 वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने प्रमाण पत्र दिया. 113 मुखिया उम्मीदवार चुनाव मैदान में19 पंचायत में मुखिया पद के लिए 113 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिसमें सबसे अधिक कारीमाटी पंचायत में 14 उम्मीदवार जबकि सबसे कम देवकुली व बरकाकलां में तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा नावाडीह में पांच, डुमरौन सात, गोबरबंदा आठ, बोंगा पांच, बरियठ आठ, हदारी चार, परासी पांच, पुरानाइचाक सात, कुरहा चार, अलौंजाखुर्द चार, करियातपुर पांच, मंगुरा नौ, डाढ़ा छह, डाड़ीघाघर सात, दरिया पांच तथा बरकाखुर्द में चार उम्मीदवार शामिल हैं.
उम्मीदवारों को मिला चुनाव चह्नि
उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न इचाक. तीसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया गया. 19 पंचायत में मुखिया के 113 उम्मीदवारों के बीच निर्वाची पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने चुनाव चिह्न बांटा. वहीं 429 वार्ड सदस्य उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न बंटा. जबकि निर्विरोध निर्वाचित 68 […]
