बरही : मतदाता जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया. सम्मान कार्यक्रम बरही अंचल कार्यालय में हुआ. बीडीओ विवेक कुमार मेहता, सीओ संजय पांडेय व बीपीओ रेणु बाला के हाथों सम्मानित किया गया.
मानव विकास संस्था, डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड नेशनल पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व सॉफ्टेक कंप्यूटर को सम्मानित किया गया. इन संस्थानों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया था.
