बरही विस क्षेत्र के विकास के लिए एक मौका दें : योगेंद्र प्रताप

झाविमो प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया14 हैज 84 जन संपर्क करते योगेन्द्र प्रताप सिंह.चौपारण. बरही विधानसभा सीट से झाविमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान नुक्कड़ सभा में योगेंद्र ने कहा कि एक मौका दीजिए आपके एक -एक वोट का कर्ज वापस करूंगा. माटी का बेटा हूं. हमारी भी जिम्मेवारी […]

झाविमो प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया14 हैज 84 जन संपर्क करते योगेन्द्र प्रताप सिंह.चौपारण. बरही विधानसभा सीट से झाविमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान नुक्कड़ सभा में योगेंद्र ने कहा कि एक मौका दीजिए आपके एक -एक वोट का कर्ज वापस करूंगा. माटी का बेटा हूं. हमारी भी जिम्मेवारी है कि इस क्षेत्र का सर्वांगिन विकास करें. उन्होंने कहा कि बरही में झाविमो को सभी वर्ग का समर्थन मिल रहा है. सब के सहयोग से ही बरही विधानसभा की तसवीर बदलेगी. उनके साथ मो अख्तर हुसैन,बीरेन्द्र राणा,नागेश्वर ठाकुर,फसीद्दीन,बबलू सिंह,हेमंत सिन्हा,जीतेन्द्र सिंह,जागेश्वर भुईयां,दुखी साव सहित कई लोग शामिल थे. श्री सिंह बेला,चय,दादपुर,महराजगंज,मध्यगोपाली,महूदीबारा,मानगढ,दैहर,कसीयाडीह सहित कई गांवों का दौरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >