किसी की खुशामद नहीं करेंगे

हजारीबाग : अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा दो जून को अनिश्चितकालीन धरना पर जीएम कार्यालय परिसर में बैठ गये. यशवंत सिन्हा ने कहा कि अब बिजली विभाग की खुशामद नहीं करेंगे. हाथ जोड़ने से कुछ नहीं मिला. एक ही रास्ता बचा है विभाग की तालाबंदी और धरना पर बैठना. […]

हजारीबाग : अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा दो जून को अनिश्चितकालीन धरना पर जीएम कार्यालय परिसर में बैठ गये. यशवंत सिन्हा ने कहा कि अब बिजली विभाग की खुशामद नहीं करेंगे. हाथ जोड़ने से कुछ नहीं मिला. एक ही रास्ता बचा है विभाग की तालाबंदी और धरना पर बैठना. अधिकारी अब घर पर बैठेंगे और जनता कार्यालय में बैठेगी.

उन्होंने कहा कि ट्रांसफारमर पर अब राजनीति नहीं चलेगी. उन्होंने पूछा कि क्या विभाग कंगाल हो गया है. विधायक व सांसद का क्या यही काम रह गया है कि ट्रांसफारमर के लिए विभाग की पैरवी करें. इस गांव में बिजली के पोल व तार टूट कर गिर रहा है. इसे देखें. कुसुंभा, बेस, रेशाम व बनहा के लिए बिजली दुरुस्त करने के लिए विभाग को कितना समय चाहिए. बेस रेशाम का कार्य दो साल से व कुसुंभा में 10 साल से विद्युतीकरण का कार्य ठप है.

पूर्व सांसद ने कहा कि विभाग जब तक आश्वास्त नहीं करता अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. धरना में पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, टुन्नू गोप, मनीष जायसवाल, अनिल मिश्र, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र साव, बालेश्वर कुमार, केपी ओझा, इंद्रनारायण कुशवाहा, बद्री सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, बंशीधर रूखैयार, अनेश्वर प्रसाद, विजय कुमार वर्मा, भैया अभिमन्यु प्रसाद, प्रकाश मिश्र, अमरेंद्र साहू, विपिन कुमार सिन्हा, ज्ञानेश्वर शर्मा, लखन गोप, मटुकधारी महतो, दीपकनाथ सहाय, काशीलाल अग्रवाल, विकास यादव, श्वेता सिन्हा, सरोज देवी, रतना सिन्हा, उमा पाठक, बबिता देवी, विश्वनाथ प्रसाद, सुरेश प्रसाद, बिजुल देवी, रंजीत सिन्हा, सीताराम साहू, प्रशांत सिन्हा, रामचंद्र साव, रामप्रसाद साहू, सीताराम प्रसाद, नारद पांडेय, नीरज पासवान, कृष्णा सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >