झील में डूब जाने से बड़ा बाजार के युवक की मौत

हजारीबाग : झील में नहाने गये युवक की मौत पानी में डूब जाने से हो गयी. युवक की पहचान बड़ा बाजार मुहल्ला निवासी विश्वजीत कुमार राम (पिता-वासुदेव प्रसाद राम) के रूप में की गयी है. घटना बुधवार दोपहर को घटी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में मृतक के पिता ने […]

हजारीबाग : झील में नहाने गये युवक की मौत पानी में डूब जाने से हो गयी. युवक की पहचान बड़ा बाजार मुहल्ला निवासी विश्वजीत कुमार राम (पिता-वासुदेव प्रसाद राम) के रूप में की गयी है. घटना बुधवार दोपहर को घटी.

शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में मृतक के पिता ने लौहसिंघना थाना को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार विश्वजीत अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था. दोपहर में एक दोस्त ने उसके घर में झील में बेहोश हो जाने की सूचना दी. मृतक के परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि पुत्र का शव पानी में झील के किनारे पड़ा हुआ है. लौहसिंघना थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था. नहाने के क्रम मे वह डूब गया. इस मामले की जांच चल रही है. मृतक के परिजनों के लिखित बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >