बरकट्ठा : जीटी रोड स्थित गोरहर घाटी में मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो और अॉटो में सीधी भिड़ंत हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. हादसे में बरकट्ठा निवासी वासुदेव साव (60) पिता-धर्मचंदी साव की मौत हुई है. वहीं घायलों में अॉटो पर सवार गोरहर निवासी रधिया देवी (60)पति-भुवनेश्वर महतो, पुष्पा देवी (50) पति-तुलसी ठाकुर, पार्वती देवी (32) पति प्रभु महतो, शिलाडीह निवासी राहुल कुमार पांडेय (23), रंजीत कुमार पांडेय, सुरेश सिंह (32) पिता-दर्शन सिंह (चलकुशा) व स्कार्पियो में सवार सुनैना देवी (60) पति-सूरजमणी शर्मा, भरत सिंह (60)पिता-स्व सुखदेव सिंह, आकाश आनंद (10) पिता-जैन सिंह सभी ग्राम चांदपुर बोकारो शामिल हैं.
घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सकों ने रधिया देवी, पुष्पा देवी, भरत सिंह, राहुल पांडेय व पार्वती देवी को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर दिया. मामले की सूचना मिलते ही गोरहर थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया.
