शव ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक मरा

दुलमी : गोला-चारु पथ के पोटमदगा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शव ले जा रही एंबुलेंस व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही एंबुलेंस चालक उदय कुमार (रांची) की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एंबुलेंस (जेएच01बीएक्स-4939) रांची से शव लेकर झरिया जा […]

दुलमी : गोला-चारु पथ के पोटमदगा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शव ले जा रही एंबुलेंस व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही एंबुलेंस चालक उदय कुमार (रांची) की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एंबुलेंस (जेएच01बीएक्स-4939) रांची से शव लेकर झरिया जा रही थी. इस क्रम में सामने से आ रही स्कॉर्पियो (जेएच10बीडी-7266) से सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में कतरास निवासी राज व उनकी मां सोनी देवी घायल हो गयी. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. रजरप्पा पुलिस ने एंबुलेंस चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >