हजारीबाग : झारखंड में होगी आ भी जाओ पिया व गैंगस ऑफ जामताड़ा की शूटिंग

हजारीबाग : जोहार इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बननेवाली हिंदी फिचर फिल्म आ भी जाओ पिया व गैंगस ऑफ जामताड़ा की शूटिंग झारखंड के कई जिलों में होगी. दोनों फिल्मों के लिए झारखंड के कलाकारों को प्राथमिकता दी जायेगी. ओ पिया फिल्म के आठ मुख्य कलाकार मुंबई समेत अन्य राज्यों से होंगे, अन्य कलाकार […]

हजारीबाग : जोहार इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बननेवाली हिंदी फिचर फिल्म आ भी जाओ पिया व गैंगस ऑफ जामताड़ा की शूटिंग झारखंड के कई जिलों में होगी. दोनों फिल्मों के लिए झारखंड के कलाकारों को प्राथमिकता दी जायेगी. ओ पिया फिल्म के आठ मुख्य कलाकार मुंबई समेत अन्य राज्यों से होंगे, अन्य कलाकार झारखंड के होंगे.
दूसरी फिल्म गैंगस ऑफ जामताड़ा के लगभग कलाकार झारखंड के होंगे. जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस में प्रेस वार्ता में अमरेंद्र विद्धार्थी ने बताया कि झारखंड में कलाकारों की कमी नहीं है. टेक्निशियन से लेकर कलाकार उपलब्ध हैं. फीचर फिल्म ओ पिया की कहानी प्रेम गाथा पर आधारित है. लेखक बड़कागांव के सच्चिदानंद कुमार है. निर्देशक राजेश मिश्रा हैं, जो मुंबई के रहनेवाले हैं. उन्होंने यहां की खूबसूरत वादियों को देखते हुए फिल्म के निर्देशन के लिए हामीं भरी. गानों की रिकॉर्डिंग मुंबई में चल रही है. दूसरी हिंदी फिचर फिल्म गैंगस ऑफ जामताड़ा के लेखक व निर्देशक अमरेंद्र विद्धार्थी है. गैंगस ऑफ जामताड़ा की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है. जिसका केंद्र बिंदु साइबर क्राइम है. इस फिल्म का फिल्मांकन हजारीबाग कई इलाकों में होगा. फिल्म भी सभी कलाकार झारखंड के होंगे. अमरेन्द्र विद्धार्थी ने बताया कि पूरी फिल्म की शूटिंग झारखंड के विभिन्न खूबसूरत वादियों में होगी, ताकि पर्यटन व यहां की संस्कृति को बढ़ावा मिले. फिल्म में 60 चरित्र है, जिसमें 12 कलाकारों का चयन हुआ है. गैंगस ऑफ जामताड़ा की कॉस्टिंग बाकी है. फिल्म यूनिट की सदस्य अब्राना खातून ने बताया कि कलाकारों के चयन में थियेटर कलाकारों को प्राथमिकता दी जायेगी. दोनों फिल्मों की कॉस्टिंग 10 तथा 15 मई को जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस के ऐकेवी ग्रुप ऑफ थियेटर हॉल में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >