10 सीटर सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय

के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये 10 सीटर सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव व संचालन के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया है. सात मई 2018 तक इच्छुक व्यक्ति मासिक दर को आवेदन में दर्शाते हुए जमा कर सकते हैं. शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल […]

के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये 10 सीटर सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव व संचालन के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया है. सात मई 2018 तक इच्छुक व्यक्ति मासिक दर को आवेदन में दर्शाते हुए जमा कर सकते हैं. शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 18 शौचालयों का निर्माण किया गया है. इनमें तीन-तीन शौचालयों का समूह बना कर रख रखाव व संचालन की जिम्मेवारी नगर निगम की ओर से दी जायेगी. कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति को प्रत्येक समूह के लिए 45 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमानत राशि जमा करनी होगी. निगम द्वारा शौचालय का उपयोग करनेवाले व्यक्ति से निर्धारित शुल्क लिया जायेगा. पेशाब के एवज में कोई राशि नहीं ली जायेगी. शौच के लिए दो रुपये प्रति व्यक्ति एवं स्नान समेह शौच के लिये पांच रुपये का दर निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >