साइबर क्राइम का आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने साइबर क्राइम के एक आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी से पुलिस गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है. डीएसपी चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने छापामारी कर धनबाद जोड़ा तालाब मुहल्ला से शिवदेव सेन उर्फ शिवा को पकड़ा है. […]

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने साइबर क्राइम के एक आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी से पुलिस गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है. डीएसपी चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने छापामारी कर धनबाद जोड़ा तालाब मुहल्ला से शिवदेव सेन उर्फ शिवा को पकड़ा है. उसकी निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस की टीम मधुपुर गयी है. पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद मोबाइल से साइबर अपराध से जुड़े बड़े रैकेट की जानकारी मिली है.

आरोपी करवा चुका है लाखों रुपया दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर: पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी ने जैप के एक जवान से लॉटरी के नाम पर 36 हजार रुपया बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर करवाया था. जवान ने जैसे ही रुपया ट्रांसफर किया, आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने कई लोगों से लॉटरी के नाम पर लाखों रुपये की राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाया है. मामले की जांच पुलिस पिछले तीन माह से कर रही थी.
दो मई की देर रात डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में टीम गठित की गयी, जिसके बाद धनबाद में छापामारी की गयी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा. आरोपी के पास से जब्त मोबाइल से साइबर अपराध से जुड़े दर्जनों लोगों के नामों की जानकारी पुलिस को हुई. इसके आधार पर पुलिस छापामारी में जुटी. सूत्रों के अनुसार पुलिस अन्य राज्यों में भी छापामारी की तैयारी में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >