हजारीबाग : अम्रपाली, मगध कोलियरी से ओवरलोडिंग कोयला, नाबालिग चालक और नकली कागजात से हाइवा चलाने की जांच को लेकर 14 वाहनों को पकड़ा गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रभात कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर एमएन लाल 26 अप्रैल की रात को हजारीबाग-चतरा-सिमरिया रोड पर कुद के पास वाहनों की जांच शुरू की. कई चालक व स्थानीय लोगों ने डीटीओ के साथ दुर्व्यवहार किया. जाम में फंसे बाराती वाहन के लोगों ने डीटीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. सदर एसडीओ आदित्य रंजन घटनास्थल पर पहुंच कर विधि-व्यवस्था को नियंत्रित किया.
सख्ती. शहर में प्रवेश करनेवाले 14 हाइवा ट्रक पकड़ाये
हजारीबाग : अम्रपाली, मगध कोलियरी से ओवरलोडिंग कोयला, नाबालिग चालक और नकली कागजात से हाइवा चलाने की जांच को लेकर 14 वाहनों को पकड़ा गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रभात कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर एमएन लाल 26 अप्रैल की रात को हजारीबाग-चतरा-सिमरिया रोड पर कुद के पास वाहनों की जांच शुरू की. कई चालक व स्थानीय […]

एसडीओ ने बताया कि जो लोग भी सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का काम किये हैं उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. सभी पकड़े गये वाहनों के कागजात की जांच हो रही है. आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिसकी जांच हो रही है. हिरासत में लिये गये लोगों के परिजनों ने कहा कि हिरासत में लिये गये कई लोग
निर्दोष हैं.
हाइवा ट्रक के चालक, खलासी नहीं हैं. ब्रेक डाउन हाइवा को बनाने का काम कर रहे थे. पेशे से मिस्त्री हैं. पुलिस इन्हें चालक समझ कर गिरफ्तार कर ली. जांच के बाद ही पुलिस कार्रवाई करे.
हजारीबाग शहर में सुबह छह से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री : शहर में हाइवा समेत सभी बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह छह से रात्रि नौ बजे तक नहीं होगा. हजारीबाग-चतरा- सिमरिया रोड पर कुद के पास वाहनों का शहर में नो इंट्री के समय प्रवेश नहीं होगा. अम्रपाली और मगध कोलियरी से हजारों हाइवा ट्रक कोयला लाद कर मिश्रौल गांव से पांच किमी की दूरी तय कर सिमरिया पहुंचता है. सिमरिया-चतरा रोड से होते हुए कुद गांव से सभी गाड़ी शहर में प्रवेश करता है.
शहर के खिरगांव, लक्ष्मी टॉकीज सिनेमा, मेन रोड, ग्वालटोली चौक, पंचमंदिर चौक होते हुए सुजायत चौक, सरदार चौक से मुड़ कर जैक एंड जिल स्कूल, एंजिल्स स्कूल, कुणाल नर्सिंग होम होकर हुरहुरू रोड, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल, इस्ट प्वाइंट स्कूल से कारगिल पेट्रोल पंप के पास एनएच-33 पर सभी हाइवा ट्रक जाते हैं.
यहां से हजारीबाग, रामगढ़ रोड,चरही रेलवे स्टेशन कोयला रैक में कोयला को जमा करते हैं. सभी हाइवा शहर में नो इंट्री का उल्लंघन कर आते हैं. इन सभी वाहनों को मगध और अम्रपाली कोलियरी से बड़कागांव से उरीमारी के रास्ते चरही जाना है. लेकिन ये सभी वाहन नो इंट्री बड़कागांव में लगने के बाद दूसरे रास्ते से हजारीबाग शहर में प्रवेश कर चरही जाते हैं, जो ट्रैफिक नियम के खिलाफ है.
वार्ड पार्षद ने एसडीओ को दिया ज्ञापन
हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नंबर 30 की पार्षद डॉ शाहीना प्रवीण ने एसडीओ आदित्य रंजन को ज्ञापन दिया है. इसमें सभी मालवाहक गाड़ी को लक्ष्मी सिनेमा, ग्वालटोली चौक, पंचमंदिर रोड होते हुए सरदार चौक से हुरहुरू होते हुए कारगिल पेट्रोल पंप के तरफ दिन में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वाहनों के परिचालन से व्यवसायी,
स्कूल के बच्चे और मुहल्ले के लोग काफी परेशान हैं. पंचमंदिर में शादी-विवाह को लेकर हजारों लोग प्रतिदिन उपस्थित हो रहे हैं. ऐसे में बड़े-बड़े ट्रक के पंचमंदिर रोड से गुजरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है. एसडीओ को दिये ज्ञापन में इरफान अहमद उर्फ काजू, विजय केसरी, किशोर सोनी, अरुण सोनी, शमीम अहमद, राजू समेत मुहल्ले के कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.